उचौली फीडरों में कल पांच घंटे बंद रहेगी बिजली

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

मदनपुर, एक संवाददाता। इसकी जानकारी विद्युत कनीय अभियंता राकेश कुमार राम ने दी। उन्होंने बताया कि विद्युत कार्यपालक अभियंता के आदेश के आलोक में सोमवार को 33 केवीए उचौली पुराने और नए फीडर में मेंटेनेंस...

उचौली फीडरों में कल पांच घंटे बंद रहेगी बिजली

मदनपुर प्रखंड अंतर्गत 33 केवीए उचौली पुराने एवं नए फीडर में मेंटेनेंस कार्य को लेकर 25 मई को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी जानकारी विद्युत कनीय अभियंता राकेश कुमार राम ने दी। उन्होंने बताया कि विद्युत कार्यपालक अभियंता के आदेश के आलोक में सोमवार को 33 केवीए उचौली पुराने और नए फीडर में मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कनीय अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पेयजल सहित अन्य आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।