Police Recover Stolen Scorpio Arrest Key Criminal in Daudnagar सिपहा स्कार्पियो लूट मामले में अपराधी गिरफ्तार, पेज 3 लीड, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsPolice Recover Stolen Scorpio Arrest Key Criminal in Daudnagar

सिपहा स्कार्पियो लूट मामले में अपराधी गिरफ्तार, पेज 3 लीड

रोहतास जिला का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपित, चार लोगों ने मिल कर दिया था घटना को अंजाम लख से तीन वर्ष पूर्व लूटे गए स्कार्पियो का उद्भेदन किया है। कांड में वांछित अपराधी को रविवार को गिरफ्तार कि

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादMon, 30 Dec 2024 11:00 PM
share Share
Follow Us on
सिपहा स्कार्पियो लूट मामले में अपराधी गिरफ्तार, पेज 3 लीड

दाउदनगर पुलिस ने सिपहा लख से तीन वर्ष पूर्व लूटे गए स्कार्पियो का उद्भेदन किया है। कांड में वांछित अपराधी को रविवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त उमेश यादव रोहतास जिला के नासरीगंज थाना के यादव टोला निवासी रामदेव यादव का पुत्र है। अपने कार्यालय कक्ष में सोमवार को प्रेस वार्ता करते हुए दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने बताया कि सितंबर 2020 में सिपहा लख से एक स्कार्पियो लूटी गई थी जिसके वाहन मालिक आरा जिला के महाराजा हाता निवासी रवीन्द्र सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह थे। उनके द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमें कहा गया था कि चार अज्ञात अपराधियों ने उनके चालक को सिपहा लख के पास पिस्तौल का भय दिखाकर स्कार्पियो व मोबाइल लूट लिया तथा भाग निकले थे। अनुसंधान के क्रम में काफी मशक्कत के बाद घटना को अंजाम देने वाले चार अपराधियों की संलिप्तता सामने आई थी। अपराधकर्मियों में रोहतास जिला के नासरीगंज थाना के लाला अतमी निवासी अशोक यादव के पुत्र रवि यादव, बडीहां निवासी राजू नट के पुत्र मुटुर नट उर्फ अरुण, काराकाट थाना के सिसकारियां निवासी लक्ष्मण यादव के पुत्र भोला यादव, कच्छवां थाना के मंगराव निवासी बिजेंद्र सिंह के पुत्र विकास कुमार शामिल थे। उक्त अपराधियों के घरों से लगातार छापेमारी के उपरांत चोरी गई स्कार्पियो नासरीगंज लख से लावारिस हालत में बरामद की गई। उक्त कांड के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना पर पुलिस ने रविवार को फरार अभियुक्त यादव टोला निवासी रामदेव यादव के पुत्र उमेश यादव को गिरफ्तार किया है। उमेश यादव पूर्व में भी दिनारा थाना में लूट की घटना का आरोपी है। छापेमारी दल में दाउदनगर थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान, अपर थानाध्यक्ष रंधीर कुमार विराजी, एसआई अभिषेक कुमार शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।