सोन नदी में चल रही शराब भट्ठी को किया गया ध्वस्त, संशोधित

Apr 17, 2026 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

45 सौ लीटर महुआ शराब सामग्री को घटनास्थल पर ही किया गया विनष्ट यों का संचालन किया जा रहा है। शुक्रवार को दाउदनगर थानाक्षेत्र के नान्हू बिगहा के पश्चिम सोन नदी किनारे झाड़ियों

सोन नदी में चल रही शराब भट्ठी को किया गया ध्वस्त, संशोधित

45 सौ लीटर महुआ शराब सामग्री को घटनास्थल पर ही किया गया विनष्ट फोटो- 17 अप्रैल एयूआर 90 कैप्शन- सोन नदी में बनाए गए अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त करने पहुंची पुलिस दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के सोनतटीय इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध शराब भट्ठियों का संचालन किया जा रहा है। शुक्रवार को दाउदनगर थानाक्षेत्र के नान्हू बिगहा के पश्चिम सोन नदी किनारे झाड़ियों में चल रहे अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। एलटीएफ प्रभारी दाउदनगर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री को नष्ट कर दिया।

मौके पर तैयार की जा रही करीब 45 सौ लीटर महुआ शराब सामग्री को घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर एलटीएफ दाउदनगर की टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। झाड़ियों के बीच अस्थायी रूप से बनाए गए ठिकानों में महुआ शराब बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोग भागने में सफल हो गए, हालांकि उनके द्वारा छोड़ी गई बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त ड्रम, बर्तन और अन्य उपकरण भी मौके से नष्ट कर दिए गए। एलटीएफ की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।