शादी से लौट रहे लोगों से डकैती में शामिल अभियुक्त गिरफ्तार
औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोह प्रखंड के देवकुंड थाना क्षेत्र से पुलिस ने डकैती के अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्ति की पहचान देवकुंड थाना के गढ़पुर निवासी अशोक यादव के...

गोह प्रखंड के देवकुंड थाना क्षेत्र से पुलिस ने डकैती के अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्ति की पहचान देवकुंड थाना के गढ़पुर निवासी अशोक यादव के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है। इस मामले में 1 दिसंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह प्राथमिकी अरवल जिला के कसौटी तेलपा निवासी संतोष कुमार के पुत्र विपिन कुमार ने दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में उन्होंने कहा था कि 30 नवंबर की रात्रि वह अपने गांव की एक शादी में शामिल होने देवकुंड जा रहे थे। दो बाइकों पर प्रिंस कुमार, अभिजीत कुमार, रवि रंजन कुमार, विपिन कुमार, अनूप कुमार और सौरभ कुमार सवार होकर लौट रहे थे।
देवकुंड से रामपुर जाने वाली सड़क पर 10 लड़के रास्ते को रोक कर खड़े थे। उक्त लोगों ने उनकी पल्सर बाइक और प्रिंस कुमार का एप्पल मोबाइल फोन छीन लिया। अभिजीत कुमार का रियलमी का मोबाइल, फोन रवि रंजन कुमार का सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया। इसके अलावा अपराधियों ने रॉड और डंडे से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद सभी लोग भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने खोज बीन करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


