दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

संक्षेप:

देव, एक संवाददाता। ढिबरा थाना पुलिस ने गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रितेश उपाध्याय ने बताया कि पहले मामले में ढिबरा थाना क्षेत्र के बालूगंज...

Sep 19, 2025 12:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

ढिबरा थाना पुलिस ने गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रितेश उपाध्याय ने बताया कि पहले मामले में ढिबरा थाना क्षेत्र के बालूगंज निवासी राधेश प्रसाद का पुत्र राजा कुमार प्राथमिक दर्ज मामले में वांछित था। उसे गिरफ्तार किया गया है। दूसरे मामले में लिजाजी गांव निवासी कईल भुईयां को पकड़ा गया। उसके खिलाफ देव थाना में प्राथमिकी दर्ज है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।