बदोपुर में शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बदोपुर गांव से आशीष चौधरी को 50 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना...

बदोपुर में शराब के साथ युवक गिरफ्तार

रफीगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बदोपुर गांव से आशीष चौधरी को 50 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई निरंजन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 50 लीटर देशी शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।