
अनुग्रह स्कूल में आओ तमिल सीखें अभियान का शुभारंभ, युवा
भाषा को बताया सफलता का माध्यम, छात्र-छात्राओं से चार से पांच भाषाएं सीखने की अपील स स स स स स स स स स स स स स स स स स स
राष्ट्रीय भाषा उत्सव के तहत बुधवार को पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय में आओ तमिल सीखें अभियान का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, डीईओ सुरेन्द्र कुमार और विद्यालय के प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय भाषा उत्सव एक दूरदर्शी पहल है, जिसके सकारात्मक परिणाम भविष्य में दिखाई देंगे। प्रारंभिक स्तर पर बच्चों की सीखने की क्षमता अधिक होती है, इसलिए इस प्रयास के लिए उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों से अपील की कि मातृभाषा के साथ-साथ चार-पांच अन्य भाषाओं का ज्ञान भी बच्चों को अवश्य दिया जाए, क्योंकि तमिल जैसी समृद्ध भाषा सीखकर विद्यार्थी उसके विशाल साहित्य से भी परिचित हो सकेंगे और बहुभाषी क्षमता भारत की एकता को और मजबूत करेगी।
विधायक ने आस-पास के उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों को रोल मॉडल मानकर आगे बढ़ने की सीख दी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन प्रसंग को सुनाकर बच्चों को प्रेरित किया। डीईओ ने कहा कि राष्ट्रीय भाषा उत्सव के दौरान विद्यालयों में हुए विविध कार्यक्रमों से बच्चों में नई भाषाएं सीखने की रुचि बढ़ी है। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में तमिल क्लब का गठन कर दिया गया है और काशी तमिल संगम से प्राप्त आधारभूत पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। संस्कृत और उर्दू क्लब गठन की घोषणा की गई। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका मंजू कुमारी ने किया, जबकि कार्यक्रम में अनुग्रह इंटर स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




