जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया तो 90800 लोगों की पेंशन हुई बंद
हिन्दुस्तान खास सत्यापन नहीं होने पर होगा भौतिक सत्यापन औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जीवन प्रमाणीकरण का कार्य नहीं

जीवन प्रमाणीकरण का कार्य नहीं कराने की वजह से 90800 पेंशनधारियों को पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। इस संबंध में अब एक आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण 22 दिसंबर को शुरू किया गया था।
पेंशनधारियों की संख्या
औरंगाबाद जिले में तीन लाख तीन हजार 709 पेंशनधारियों के आलोक में दो लाख 12 हजार 909 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कराया जा चुका है। शेष 90800 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण अब तक लंबित है। मार्च 2026 के पेंशन का भुगतान उन्हीं लोगों को हुआ है जिन्होंने जीवन प्रमाणीकरण का कार्य करा लिया था।
विशेष शिविर का आयोजन
अब डीएम अभिलाषा शर्मा के आदेश पर 30 अप्रैल से 30 मई तक पंचायत स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन किया जाना है। औरंगाबाद प्रखंड में 7666, बारुण में 7234, देव में 7548, मदनपुर में 7916, नवीनगर में 11343, कुटुंबा में 6673, रफीगंज में 12913, दाउदनगर में 7879, हसपुरा में 5820, ओबरा में 7893 और गोह में 7915 पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण का कार्य नहीं हो सका है।
शिविर का समय और प्रक्रिया
डीएम के स्तर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक पंचायत में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रोस्टर के अनुसार शिविर का आयोजन होगा। शिविर की तिथि, स्थान और समय का व्यापक प्रचार प्रसार जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक करेंगे। पंचायत स्तर पर प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक पदाधिकारी, पंचायत स्तरीय कर्मी और कॉमन सर्विस सेंटर के कर्मी के द्वारा यह काम कराया जाएगा। जिन पेंशनधारियों का बायोमेट्रिक सत्यापन संभव नहीं होगा, उनका भौतिक सत्यापन करते हुए प्रमाणीकरण करेंगे। सभी बीडीओ भौतिक सत्यापन के आधार पर जीवन प्रमाणीकरण पेंशनधारियों की सूचना अपने ई लाभार्थी लॉग इन से पोर्टल पर अद्यतन करेंगे और सूची को प्रखंड कार्यालय में सुरक्षित रखेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


