Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsPeaceful Protest by Survey Workers in Obra for Regularization and Equal Pay
काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहें भू- सर्वेक्षण कर्मी

काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहें भू- सर्वेक्षण कर्मी

संक्षेप:

ओबरा प्रखंड के सरसौली पंचायत में भू-सर्वेक्षण कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में काला पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मुख्य मांगों में सेवा नियमित करने, समान वेतन और अन्य लाभ...

Aug 12, 2025 09:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा प्रखंड के सरसौली पंचायत सरकार भवन पर भू- सर्वेक्षण कर्मियों ने काला पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि वे पांच सूत्री मांगों के समर्थन में 11 अगस्त से 14 अगस्त तक काला पट्टी लगाकर काम करेंगे। यह आंदोलन विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी एवं अभियंता संघ द्वारा आयोजित है, जिसने सरकार के मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री तथा विभाग के सचिव को अपनी मांगों से अवगत करा रखा है। भू सर्वेक्षण के कर्मियों ने भी इस आंदोलन में समर्थन दिया। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सेवा को नियमित करना या 60 वर्ष की सेवा अवधि देना, ईपीएफओ में सरकार की ओर से योगदान, एएसओ को एई समकक्ष पद देना, कानूनगो एवं अमीन को जेई समकक्ष वेतन देना, क्लर्क को यूडीसी समकक्ष वेतन सुनिश्चित करना, और समान काम के लिए समान वेतन की व्यवस्था करना शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों को स्वीकार नहीं किया गया तो 16 अगस्त से पटना के गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। आंदोलन में असलम परवेज, पंकज, नंदलाल कुमार, प्रमोद कुमार, सत्येंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, अर्चना कुमारी शामिल थे।