सारे फसाद जड़ है डीजे, होली में पूर्णरुप से रहेंगे बंद: थानाध्यक्ष
28 फरवरी तक हरहाल में थाना में जमा करना होगा डीजे स सस सस सस स स स स स स स स स सस सस स स स स स स सस सस स सस स

रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर हसपुरा थाना कैंपस में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शांति पूर्वक त्योहार मनाने का अपील करते हुए कहा कि इस बार डीजे साउंड पूर्णरुप से बंद रहेगा। डीजे ही सारे फसाद का जड़ है। पिछले साल होलिका दहन और होली के दिन हुए हसपुरा में अब तक का रिकॉर्ड मारपीट की घटनाएं का चर्चा करते हुए कहा कि घटना का मुख्य कारण डीजे ही था। चनहट में मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दस-बारह लोग अभी भी जेल के सलाखों में हैं।
उन्होंने डीजे संचालकों के साथ थाने में शुक्रवार को बुलाकर अपने-अपने डीजे मशीन को 28 फरवरी तक हरहाल में थाने में जमा करने का निर्देश देंगे। होली बाद 6 मार्च को डीजे मशीन उन्हें वापस कर दिए जाएंगे। नहीं जमा करने वाले संचालकों पर कारवाई की जाएगी। इस बार हुड़दंग करने वालों का खैर नहीं होगी। इलाके में फोर्स की संख्या बढ़ा दी गई है। पीरु नाला से चिरैयाटांड़ मोड़, शिवदत बिगहा में पूर्व प्रमुख आरिफ रिजवी समीप, पचरुखिया आरा मशीन के पास, सलेमपुर, जखौरा, चनहट, हसपुरा आदर्श नगर का अगजा स्थान समेत अन्य गांवों में होलीका दहन और होली के दिन पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है। होली के कादो-मिट्टी किसी के मकान या दिवार पर नहीं फेकना है। इसके लिए माइकिंग से इलाके में पुलिस सूचना कर देगी। साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी अपील किया है कि लोगों को ऐसा करने से मना करे और समझाएं। होलीका दहन के दौरान लुकवारी पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। लोग लुकवारी किसी घर या खलिहान में फेंक देते हैं। सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार, प्रमुख श्रीनिवास कुमार, उपप्रमुख सत्येंद्र चौधरी, डा. देवलाल पासवान, पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, कौशल शर्मा, पिंटू शर्मा, विजय अकेला, अबरार अहमद, जय प्रकाश कुमार, अरविंद कुमार, धनजंय घोष, धनंजय कुमार मुन्ना समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने त्योहार मिल-जुलकर मनाने का अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


