Peace Meeting Held for Jitiya Festival Security in Dawoodnagar पर्व के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsPeace Meeting Held for Jitiya Festival Security in Dawoodnagar

पर्व के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी

जिउतिया पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन की अपील की अपील फोटो- 12 सितंबर एयूआर 17 कैप्शन- शुक्रवार को आयोजित बैठक में उपस्थित एसडीपीओ अशोक कुमार

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादFri, 12 Sep 2025 11:49 PM
share Share
Follow Us on
पर्व के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी

जिउतिया पर्व को लेकर दाउदनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीपीओ अशोक कुमार दास, थानाध्यक्ष विकास कुमार समेत विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन करते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व पूरी श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने जानकारी दी कि पर्व को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। शहर में गश्ती की व्यवस्था होगी और नो-इंट्री लागू रहेगा। साथ ही, तीन स्थानों पर ड्रॉप गेट भी बनाया जाएगा।

भगवान जीमूतवाहन के चारों चौकों की पूजा समितियों से कहा गया कि सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाए जाए। पूजा समितियों की ओर से मांग की गई कि व्रत के दिन जब बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा में शामिल होती हैं तो वहां महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाए। थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगा। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर रहेगी और किसी भी तरह की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शहर की सड़कों की स्थिति का मुद्दा भी उठाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, नगर अध्यक्ष श्याम पाठक, शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, अनूप मनोहर, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार भगत, भाकपा माले टाउन सचिव बिरजू चौधरी, जदयू नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार तांती, जदयू प्रखंड प्रवक्ता पप्पू गुप्ता, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, पार्षद राधा रमन पुरी, सीमा देवी, पार्षद प्रतिनिधि सियाराम सिंह, समाजसेवी सफदर हयात, रवि पांडेय, अनवर फहीम, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुखलाल प्रसाद उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।