
चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का निर्देश
चेहल्लुम पर्व को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक क्ष उपेन्द्र कुमार सिंह व अन्य औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद नगर थाना में मंगलवार को चेहल्लुम संपन्न क
औरंगाबाद नगर थाना में मंगलवार को चेहल्लुम संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने की। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में चेहल्लुम का पर्व मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने ताजिया जुलूस निकाले जाने वाले जगहों की जानकारी ली। चेहल्लुम शांतिपूर्वक मनाने को लेकर जुलूस निकालने वाली कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। डीजे बजाने, तलवार, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें लिखने, आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करने की बात कही गई। 15 अगस्त को पठान टोली, नावाडीह रोड, मूसा खान चौक, धरनीधर रोड, नावाडीह गंज, शेख फारूखी, शाहगंज कलामी, नावाडीह बिगहा, अजमेर नगर, छोटी तालाब, छोटी कबीर, पुरानी काजी, न्यू काजी, दर्जी मुहल्ला, जरमाखाप, गंज मुहल्ला, कुरैशी मुहल्ला, टिकरी, अंसार बाग, अली नगर, आजाद नगर, इस्लाम टोली, तेली मुहल्ला में चेहल्लुम का पर्व मनाया जाएगा।

कर्बला में पहलाम के साथ समाप्त हो जाएगा। मो. शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान, पठान टोली, अखाड़ा के उस्ताद टिक्का खान, नावाडीह के मो. हसन, समाजसेवी आशीष कुमार, उमेश सिंह, के. के. सिंह, सुनील कुमार, अरुण कुमार उपस्थित रहे। सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरा के अलावा सादे वेश भूषा में पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है कि शहर में जो भी जर्जर तार को बदलने के साथ-साथ जुलूस के समय निर्धारित बिजली को बंद करने का कहा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


