Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsPatient Welfare Committee Inspects Closed Health Center Residents Complaints Ignored
जांच में बंद मिला कझपा स्वास्थ्य केंद्र

जांच में बंद मिला कझपा स्वास्थ्य केंद्र

संक्षेप:

एएनएम से स्पष्टीकरण ल की रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने शनिवार को प्रखंड के कझपा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जांच

Nov 22, 2025 09:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

कुटुंबा रेफरल अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने शनिवार को प्रखंड के कझपा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जांच की, जहां केंद्र बंद पाया गया। समिति सदस्य सह जदयू जिला महासचिव रामाकांत सिंह और भाजपा प्रखंड महामंत्री सह समिति सदस्य अभय पासवान ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर वे दोपहर करीब एक बजे केंद्र पहुंचे थे। मौके पर ताला बंद मिला। उन्होंने कहा कि इससे एक ओर ग्रामीणों की चिकित्सीय सुविधा प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार की साख पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने इसकी सूचना प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को दी है तथा त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सिविल सर्जन को भी मामले से अवगत कराया गया है। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि केंद्र पर तीन एएनएम पदस्थापित हैं, जिनमे संगीता कुमारी, शकुंतला कुमारी और गायत्री कुमारी शामिल है। इनमें गायत्री कुमारी पहले एक दुर्घटना में घायल हो चुकी हैं। शेष दो एएनएम की जिम्मेदारी थी कि वे केंद्र का संचालन सुनिश्चित करें। जांच दल द्वारा केंद्र बंद पाए जाने की सूचना मिलने के बाद दोनों एएनएम से स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी और निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र कभी खुला मिलता है, तो कभी बंद। नियमित समय निर्धारित न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।