ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबादअम्बा में युवा महोत्सव का आयोजन

अम्बा में युवा महोत्सव का आयोजन

युवा शक्ति मोर्चा ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर अम्बा में युवा महोत्सव का आयोजन कराया। महोत्सव में क्षेत्र के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया...

अम्बा में युवा महोत्सव का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,औरंगाबादSat, 13 Jan 2018 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

युवा शक्ति मोर्चा ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर अम्बा में युवा महोत्सव का आयोजन कराया। महोत्सव में क्षेत्र के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में फाइन आर्ट के क्षेत्र में पिपरा बगाही निवासी गौरव कुमार, नि:शुल्क शिक्षा देने के लिए परसावां बिगहा निवासी निशांत कुमार शांत, शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम योगदान देने के लिए मंझौली निवासी नंदन ठाकुर, सामूहिक विवाह कराने के लिए डिहरी निवासी वरुण कुमार सिंह तथा संगीत के क्षेत्र में सिमरी निवासी पंकज पाल और अम्बा की डिंपल कुमारी के नाम शामिल है।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख धमेंर्द्र कुमार ने किया। वक्ताओं ने विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान संत थे। वे युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर युवा समाज का कल्याण कर सकते हैं। युवाओं ने उनके आदर्श को अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिप सदस्य अजय भुईयां, ष्णा सिंह, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रवीन्द्र यादव, मोर्चा के अध्यक्ष संतोष कुमार, अरविंद बोस, संतन कुमार, अरविंद पासवान, रामाकांत सिंह, संजीव कुमार सिंह, सुधांशु कुमार, मो़ रिजवान अंसारी आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें