कुटुंबा प्रखंड के तीन पैक्स में नामांकन संपन्न

Jan 22, 2026 09:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

अध्यक्ष और कार्यकारिणी पदों के लिए मुकाबले की तस्वीर हुई स्पष्ट स स सस स स स स स स स स स स स सस स स स स स स स स

कुटुंबा प्रखंड के तीन पैक्स में नामांकन संपन्न

कुटुंबा प्रखंड के भरौंधा, सुही और बलिया पैक्स के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हो गई जिससे अध्यक्ष और कार्यकारिणी पदों पर चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए भरौंधा पैक्स से नरेंद्र कुमार तथा बलिया पैक्स से प्रीति देवी ने नामांकन दाखिल किया। कार्यकारिणी के सामान्य सदस्य पद के लिए भरौंधा पैक्स से अजय कुमार सिंह, प्रमिला देवी, अखिलेश मेहता, प्रभा देवी और विमलेश यादव, बलिया पैक्स से प्रियंका कुमारी, कमला देवी, उमेश प्रसाद सिंह और जितेंद्र कुमार सिंह तथा सुही पैक्स से बबन कुमार सिंह ने पर्चे भरे। पिछड़ा वर्ग सदस्य पद के लिए भरौंधा पैक्स से अरविंद यादव और ललिता देवी, सुही पैक्स से मृत्युंजय कुमार और नीलम देवी तथा अति पिछड़ा वर्ग सदस्य पद के लिए भरौंधा पैक्स से धर्मजीत चौहान और पूनम देवी व सुही पैक्स से सत्येंद्र मिस्त्री ने नामांकन किया।

एससी सदस्य पद के लिए भरौंधा पैक्स से हरेंद्र पासवान और सरस्वती देवी ने पर्चे दाखिल किए। इससे पहले नामांकन के पहले दिन भरौंधा, सुही और बलिया पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जिनमें भरौंधा से नीतीश कुमार, सुही से उमेश यादव, दिनेश यादव, धर्मेंद्र कुमार और रूबी देवी तथा बलिया से कपिलदेव पांडेय शामिल हैं। सुही पैक्स से कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सामान्य वर्ग से रामाधार सिंह, मृत्युंजय कुमार और अनुज सिंह, सामान्य महिला वर्ग से बेला देवी और सोनी देवी, पिछड़ा वर्ग से रामप्रवेश यादव, अति पिछड़ा महिला वर्ग से गीता देवी तथा एससी वर्ग से उत्तम राज देवी और अशोक कुमार रवि ने नामांकन किया जबकि बलिया पैक्स से सामान्य सदस्य पद के लिए अरविंद सिंह, पिछड़ा वर्ग से कृष्णा महतो, अति पिछड़ा वर्ग से राजेंद्र प्रजापति तथा एससी वर्ग से वैजयंती देवी और भोला भुइंया ने पर्चे भरे और भरौंधा पैक्स से पहले दिन सदस्य पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ था। निर्वाची पदाधिकारी प्रियांशु बसु ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 और 27 जनवरी को होगी। अभ्यर्थिता वापसी और प्रतीक आवंटन 29 जनवरी को किया जाएगा। मतदान 6 फरवरी को सुबह 7 बजे से अपराह्न 4.30 बजे तक होगा और उसी दिन मतगणना कराई जाएगी जबकि निर्वाचन प्रक्रिया 9 फरवरी को पूरी होगी। नामांकन के दौरान कार्यालय कर्मी निर्भय कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे और पैक्स चुनाव को लेकर संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;