आरक्षण वापसी के लिए पान समाज ने चलाया जन जागृति जनसंपर्क अभियान
दाउदनगर में दुर्गा क्लब पान समाज द्वारा पान जन जागृति सह सम्मान समारोह की तैयारी के तहत जन जागृति अभियान चलाया गया। पान समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। समारोह में कई प्रमुख नेता...

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर शहर के पटवा टोली स्थित दुर्गा क्लब पान समाज में आयोजित पान जन जागृति सह सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर जन जागृति अभियान चलाया गया। कहा कि आरक्षण वापसी के लिए हम आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। जब तक पटवा, पान समाज को पुनः एससी का दर्जा नहीं मिल ता हमारा संघर्ष जारी रहेगा। जन जागृति सिंह सम्मान समारोह में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील की गई। समाज के अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने के लिए शहर में यह अभियान चलाया गया। प्रशांत कुमार तांती ने बताया कि पान जन जागृति सह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आई पी गुप्ता होंगे। इनके अलावा महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरामणि तांती, प्रदेश महासचिव डॉ डीसी कश्यप, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण तांती शामिल होंगे। इसी क्रम में शहर के पटवा टोली, पुरानी शहर, कूचा गली, कांदूराम की गड़ही आदि इलाकों में पान समाज के लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया गया। नगर पर्षद की उप मुख्य पार्षद कमला देवी, वार्ड पार्षद रीमा देवी, उप मुख्य पार्षद प्रतिनी सुखलाल प्रसाद, जदयू नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार तांती आदि ने शहर के विभिन्न इलिकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर संवेदक गनौरी प्रसाद, रमेश प्रसाद, छोटे प्रसाद, शंभू प्रसाद, रामस्वरूप प्रसाद, संजय प्रसाद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।