ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबाद बसपा की बैठक में संगठन एकता पर बल

बसपा की बैठक में संगठन एकता पर बल

फोटो- 22 मई एयूआर 19 बसपा कार्यकर्ता दाउदनगर, संवाद सूत्र ।दाउदनगर नहर पुल स्थित बसपा कार्यालय में ओबरा विधानसभा बसपा...



 बसपा की बैठक में संगठन एकता पर बल
हिन्दुस्तान टीम,औरंगाबादSun, 22 May 2022 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

दाउदनगर नहर पुल स्थित बसपा कार्यालय में ओबरा विधानसभा बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन की एकता पर बल दिया गया। विभिन्न पंचायतों से आए बसपा कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी बातों को रखा। प्रत्येक पंचायत मे जाकर बूथ कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। प्रखंड मे व्यापत भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी 14 जून को धरना देने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को पार्टी की बैठक करने का प्रस्ताव पारित हुआ। संबोधित करते हुए बसपा नेता योगेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि पार्टी को पंचायत स्तर तक ले जाना है। गांव-गांव में पार्टी के उद्देश्य एवं बहन मायावती के किए गए कार्यों को बताने की जरूरत है। उन्होंने कहा पार्टी कार्यकर्ता गांव में जा जाएं और लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। अध्यक्षता बालेश्वर राम ने की। इस अवसर पर ख्याली राम, बसंत राम, मनोज यादव, दिलीप राम, जुदागीर राम, पूर्व मुखिया लाल बाबू एंव पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें