ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे
Apr 01, 2026 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
कासमा थाना पुलिस की पहल से लोगों में बढ़ा भरोसा ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष अ

रफीगंज के कासमा थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी जांच और विशेष अभियान के माध्यम से क्षेत्र में खोए मोबाइलों को ट्रेस किया। बरामद मोबाइलों का सत्यापन करने के बाद उन्हें विधिवत उनके असली धारकों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने कासमा पुलिस का आभार जताया और इस पहल की सराहना की। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में भरोसा और मजबूत हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


