तीन राज्यों में बड़ी जीत पर एनडीए कार्यकर्ताओं का जश्न
दाउदनगर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रालोमो नेता अजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में गठबंधन लगातार पूरे...

दाउदनगर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष फोटो- 6 मई एयूआर 21 कैप्शन- बुधवार को दाउदनगर में मिठाई खिलाकर खुशी मनाते एनडीए कार्यकर्ता दाउदनगर, संवाद सूत्र। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन राज्यों में मिली प्रचंड जीत के बाद दाउदनगर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।
कार्यक्रम का आयोजन
प्रखंड 20 सूत्री कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने झाल-मुड़ी खाकर खुशी व्यक्त की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का उत्सव मनाया। ओबरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रालोमो नेता अजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में गठबंधन लगातार पूरे देश में आम जनता का विश्वास जीत रहा है। एनडीए गठबंधन पूरी एकजुटता के साथ आगे बढ़ रहा है और डबल इंजन की सरकार में देश एवं राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है।
नेताओं की बातें
जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए मजबूती से आगे बढ़ रहा है। एक साथ तीन राज्यों में विजय और अन्य राज्यों में बेहतर प्रदर्शन जनता के विश्वास का प्रमाण है। भाजपा नगर अध्यक्ष एवं प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्याम कुमार पाठक ने कहा कि इस जीत से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष रमेश पासवान ने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। भाजपा के शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, जदयू प्रखंड प्रवक्ता पप्पू गुप्ता, प्रखंड 20 सूत्री सदस्य रंजीत शर्मा, रालोमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुशवाहा, भाजपा नेता अनूप मनोहर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय, जदयू नगर कार्यकारी अध्यक्ष संतोष दबगर, छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंगल चंद्रवंशी, भाजपा दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संजय पासवान, जयप्रकाश, प्रह्लाद कांस्यकार उपस्थित थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


