Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsNDA Worker Conference Held in Obra Unity and Development Focus
पिछड़े राज्यों से निकल कर बिहार बना विकसित: अशोक चौधरी

पिछड़े राज्यों से निकल कर बिहार बना विकसित: अशोक चौधरी

संक्षेप:

ओबरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, मंत्रियों ने गिनाई उपलब्धियां ई उपलब्धियां फोटो- 11 सितंबर एयूआर 5 कैप्शन- ओबरा में गुरुवार को आयोजित सम्मेलन में शामिल लोग फोटो-

Sep 12, 2025 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

। ओबरा प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार को एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा, जदयू और लोजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी का एनडीए कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने की और संचालन जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, आनंद रजक तथा ओबरा जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मंच पर मौजूद नेताओं ने एनडीए की एकजुटता और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार पिछड़े राज्यों में गिना जाता था, लेकिन अब बजट तीन लाख करोड़ से अधिक हो गया है, जो विकास की गवाही देता है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार ने नक्सलवाद को समाप्त किया और पूरे राज्य में शांति बहाल की। पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लालू-राबड़ी शासनकाल में बिहार में अराजकता, नक्सलवाद और अपराध चरम पर था। उन्होंने राजद पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ एक ही परिवार के इर्द-गिर्द सिमटकर रह गई है। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे एनडीए के साथ आएं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही सबको साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह, लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा, पूर्व एमएलसी राजन सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह यादव सहित कई स्थानीय नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए। मंच पर मौजूद नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। कुछ देर के लिए समर्थकों के बीच नारेबाजी को लेकर तनातनी भी हुई, जिससे कार्यक्रम बाधित हुआ। हालांकि मंच पर मौजूद नेताओं और प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित कर दिया। इस मौके पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता, लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, चंद्रभूषण वर्मा, रिशु सिंह, हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार भगत, भाजपा नेता धर्मेंद्र शर्मा, जिला जदयू महासचिव उमाशंकर मेहता, भाजपा नेता संजय गुप्ता, शशि भूषण कुमार, विजय प्रसाद निराला, जितेंद्र शर्मा, विभूति नारायण सिंह, अशोक कुमार, हरेंद्र कुमार, खुदवा मंडल अध्यक्ष मनोज पांडे, कारा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर चंद्रवंशी, विकास कुशवाहा, पप्पू अग्रवाल आदि थे।