Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsNDA Meeting in Madanpur Focuses on Strengthening Booth Committees for Upcoming Elections
कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

संक्षेप:

फोटो- 12 अगस्त एयूआर 9 द्देश्य से सभी कमेटियों को सशक्त करने पर जोर दिया गया ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार की कल्याणका

Aug 12, 2025 09:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

मदनपुर में एनडीए की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैठक में मुख्य रूप से बीएलए 2 के निर्माण एवं नई बूथ कमेटी के गठन पर चर्चा हुई। संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सभी कमेटियों को सशक्त करने पर जोर दिया गया ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जा सके। कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की पेंशन योजना, बीपीएससी शिक्षा व्यवस्था में डोमिसाइल नीति, आशा व ममता कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि वृद्धि और अन्य विकास गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुबोध कुमार सिंह, विधानसभा विस्तारक ब्रजेश कुमार, तथा महासचिव तपेश कुमार वर्मा उपस्थित थे। बैठक का संचालन वार मंडल अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने किया। अध्यक्षता बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति उपाध्यक्ष मनोज पाठक एवं मंडल उपाध्यक्ष रंजय कुमार चौधरी ने की। अन्य प्रमुख सदस्य रूपा पाण्डेय, अलोक कुमार सिंह, यश प्रसाद, एरकी कला, संतोष कुमार चंद्रवंशी, अशोक कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, दुर्गा देवी, बिरजू राम सहित कई पार्टी कार्यकर्ता बैठक में मौजूद थे।