Navratri Celebration Divine Display by Brahma Kumaris in Aurangabad आकर्षण का केंद्र बनी देवियों की चैतन्य झांकी, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsNavratri Celebration Divine Display by Brahma Kumaris in Aurangabad

आकर्षण का केंद्र बनी देवियों की चैतन्य झांकी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, औरंगाबाद द्वारा किया गया आयोजन स स स स सस स स स स ससस स स स स स सस स स स स स स

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादTue, 30 Sep 2025 10:58 PM
share Share
Follow Us on
आकर्षण का केंद्र बनी देवियों की चैतन्य झांकी

नवरात्रि के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, औरंगाबाद द्वारा अनुग्रह नारायण सिन्हा मेमोरियल कॉलेज परिसर में देवियों की चैतन्य झांकी का आयोजन किया गया है। यह तीन दिवसीय आयोजन सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथियों पर संपन्न हो रहा है। शहरवासियों के लिए यह कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बन गया है, जहां श्रद्धालुओं की काफी संख्या रह रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रशासक बीके सविता दीदी, नगर थाना के सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार एवं भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया। आयोजकों ने कहा कि नवरात्रि पर्व केवल धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि यह नारी शक्ति, आत्मबल और आध्यात्मिक जागृति का प्रतीक है।

बीके सविता दीदी ने बताया कि झांकी में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। प्रत्येक स्वरूप की अद्भुत झलकियों ने श्रद्धालुओं को भक्ति और श्रद्धा से सराबोर कर दिया। देवी दुर्गा के साथ सामाजिक बुराइयों पर विजय, सत्य, अहिंसा और सद्भाव जैसे आध्यात्मिक संदेशों को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही परिसर को सजाया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से पेयजल, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।