
नवीनगर को अनुमंडल बनाने को लेकर सर्वदलीय बैठक
नवीनगर में अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संतन सिंह ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल जाएगा। बैठक में विभिन्न नेताओं ने अनुमंडल बनाने के लिए...
नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर में मंगलवार को अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति की सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संतन सिंह ने की, जबकि संचालन शंकर प्रसाद ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर नवीनगर को अनुमंडल बनाने का पक्ष रखेगा। बैठक में श्याम बिहारी सिंह, सतेन्द्र सिंह, दिवाकर चंद्रवंशी, उदय सिंह और अरविंद पासवान ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि जनता की आवाज बनकर संबंधित पक्षों से मिलकर अनुमंडल बनाने हेतु दबाव बनाना आवश्यक है। अध्यक्ष ने बताया कि दूरभाष पर स्थानीय विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह से भी वार्ता की गई है।

अगली बैठक आम सभा के रूप में विधायक की अगुवाई में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




