
गणित दिवस पर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
फोटो-22 दिसंबर एयूआर 23 लीमचक गांव के प्राथमिक विद्यालय में गणित दिवस में बनाए गए मैप दिखाते बच्चे हसपुरा,संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के
हसपुरा प्रखंड के हलीमचक गांव के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस हर्षोल्लास एवं शैक्षणिक उत्साह के साथ मनाया गया। हेडमास्टर रवि कुमार सिंह और शिक्षकों ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करना तथा महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के योगदान से उन्हें अवगत कराना है। कहा कि गणित केवल अंकों और सूत्रों का विषय नहीं है, बल्कि यह जीवन में तार्किक सोच, समस्या-समाधान और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। उन्होंने बच्चों से गणित को डर के बजाय रुचि और आनंद के साथ सीखने की अपील की।
इस दौरान बच्चों द्वारा स्वयं तैयार किए गए मैथ टीएलएम लर्निंग मैटेरियल में संख्या-पट्ट, ज्यामितीय आकृतियों के मॉडल, पहाड़ा चक्र, जोड़-घटाव से संबंधित खेल एवं चार्ट प्रस्तुत किया। इनके माध्यम से गणितीय अवधारणाओं को सरल, रोचक एवं व्यवहारिक रूप में प्रदर्शित किया गया। बच्चों की रचनात्मकता और प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। गणितीय प्रश्नोत्तरी, मौखिक गणना अभ्यास एवं गणित से जुड़े खेलों का भी आयोजन किया गया। शिक्षकों संजय कुमार सिन्हा, गीता कुमारी और मो. इजहार अहमद ने कार्यक्रम के संचालन करते हुए इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास करने, स्वयं शिक्षण सामग्री बनाकर सीखने तथा गणित को दैनिक जीवन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




