
औरंगाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज
औरंगाबाद जिले में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। दाउदनगर अनुमंडल न्यायालय में भी लोक अदालत का आयोजन होगा। सुलहनीय वादों के लिए विभिन्न बैंकों का गठन किया गया है और स्वास्थ्य जांच...
औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिला मुख्यालय और दाउदनगर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। व्यवहार न्यायालय के अलावा दाउदनगर अनुमंडल न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन होगा। शनिवार की सुबह जिला विधिक सेवा प्राधिकार भवन में इसका उद्घाटन होगा। सुलहनीय वादों के निपटारे के लिए विभिन्न बैंकों का गठन किया गया है। पहली बार परिवहन और चालान से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए अलग से बेंच का गठन किया गया है। इसके साथ ही लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए भी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय से जुड़े कर्मियों ने बताया कि हजारों मामलों का निपटारा किया जाएगा।

बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि बैंक के स्तर से 10 हजार से अधिक नोटिस विभिन्न लोगों को भेजी गई है। शाखा प्रबंधकों ने सभी नोटिसों को भेज कर उसका तामिला कराया है। अलग-अलग लोन के मामले में अलग तरह की छूट दी गई है। ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा यहां किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




