
25 किसानों के बीच दो हजार मशरूम किट का वितरित
विभाग ने 10 हजार किट वितरण का लक्ष्य किया है तय न संवाददाता औरंगाबाद शहर के ब्लॉक मोड़ स्थित संयुक्त कृषि भवन में मंगलवार को उद्यान विभाग ने प्रशिक्षित
औरंगाबाद शहर के ब्लॉक मोड़ स्थित संयुक्त कृषि भवन में मंगलवार को उद्यान विभाग ने प्रशिक्षित किसानों के बीच मशरूम किट का वितरण किया। जिला उद्यान पदाधिकारी डॉ. श्रीकांत ने बताया कि विभाग ने 10 हजार किट वितरण का लक्ष्य तय किया है। पहले दिन प्रशिक्षण प्राप्त 25 किसानों को दो हजार किट दी गईं। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लिया है व ऑनलाइन आवेदन किया है, उन्हें कार्यादेश जारी होने के बाद किट उपलब्ध कराई जा रही है। इस संबंध में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी दूरभाष से किसानों को सूचना दे रहे हैं। डॉ. श्रीकांत ने बताया कि मशरूम उत्पादन पर सरकार 90 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है।

एक किट की कीमत 75 रुपये है, जिसे किसानों को अनुदानित दर पर 7.50 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा झोपड़ी निर्माण के लिए भी 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि यह रोजगार का अच्छा साधन है और ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। मशरूम में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मशरूम पाउडर, सूखे मशरूम और अचार बनाने की विधि भी बताई गई। अधिकारी ने कहा कि वर्तमान मौसम मशरूम उत्पादन के लिए उपयुक्त है। किसान इसका उत्पादन कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




