Aurangabad News: नहर से बरामद युवक के शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका
Aurangabad News: नहर में मिले शव की शशि दुबे के रूप में हुई पहचान : शव मिलने की सूचना पर मंगलवार को उमड़ी लोगों की भीड़ अंबा, संवाद सूत्र अंबा थाना क्षेत्र के बेलाईं गांव के स

Aurangabad News: नहर में मिले शव की शशि दुबे के रूप में हुई पहचान शनिवार की शाम घर से निकला था युवक, शव पर चोट के निशान से हत्या की आशंका फोटो- 15 सितंबर एयूआर 5 कैप्शन : शव मिलने की सूचना पर मंगलवार को उमड़ी लोगों की भीड़ अंबा, संवाद सूत्र अंबा थाना क्षेत्र के बेलाईं गांव के समीप उत्तर कोयल नहर से सोमवार को बरामद युवक के शव की पहचान मंगलवार को बसौरा गांव निवासी अरविंद कुमार दुबे उर्फ मंटू दुबे के पुत्र शशि दुबे (23 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शनिवार की शाम घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजन दो दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। नहर में शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि शशि शनिवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था। देर शाम तक नहीं लौटने पर आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच बेलाईं के पास नहर में युवक का शव मिलने की सूचना मिली। शव पर चोट के निशान मिलने से परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि मारपीट के बाद युवक को नहर में फेंके जाने की आशंका है। हालांकि, पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। शशि दो भाइयों में छोटा था और घर पर ही रहता था। उसकी मौत से परिवार में मातम है। अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि शव की पहचान शशि दुबे के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस युवक के नहर तक पहुंचने और मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है。
शव की पहचान
नहर में मिले शव की शशि दुबे के रूप में हुई पहचान शनिवार की शाम घर से निकल...
हत्या की आशंका
हालांकि, पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।

