20 सूत्री की बैठक में योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी
फोटो- 12 अगस्त एयूआर 21 य सभागार में मंगलवार को 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की मासिक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष पिं

देव प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की मासिक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष पिंटू साहिल ने की। बैठक में सभी विभागों के प्रतिनिधि, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधि और समिति सदस्य शामिल हुए। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल-जल, जल-जीवन-हरियाली, विद्यालय शिक्षा, आंगनबाड़ी, आयुष्मान भारत, कृषि योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और बिजली आपूर्ति की समीक्षा की गई। कई योजनाओं में धीमी प्रगति और पिछली बैठक की अनुशंसाओं पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना में लंबित आवासों के निर्माण में तेजी, अपात्र लाभुकों की पहचान और सूची से विलोपन का निर्देश दिया गया।
नल-जल योजना में पाइपलाइन मरम्मत और शिकायत निवारण हेल्पलाइन को सक्रिय करने, विद्यालयों में उपस्थिति सुधारने और मिड-डे मील की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बिजली विभाग को जले ट्रांसफॉर्मर सात दिनों में बदलने, रात्रिकालीन कटौती और कम वोल्टेज की समस्या हल करने का आदेश दिया गया। समिति ने 15 दिनों के भीतर पूरी रिपोर्ट देने और अगली बैठक में विभागीय प्रमुखों से आवश्यक जानकारी की मांग की। बैठक में उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार, हम प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन कुमार, बीडीओ मीरा कुमारी, सीओ दीपक कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




