Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsMissing Businessman from Aurangabad Returns Claims Mental Disturbance
औरंगाबाद में चार दिनों से लापता व्यवसायी सकुशल बरामद

औरंगाबाद में चार दिनों से लापता व्यवसायी सकुशल बरामद

संक्षेप:

खुद ही ट्रेन पकड़ कर औरंगाबाद के अनुग्रह नारायण स्टेशन पहुंचे पहुंचे नगर थाना में पुलिस ने की पूछताछ, लगाई फटकार फोटो- 17 दिसंबर एयूआर 14 कैप्शन- बुधवार को न

Dec 17, 2025 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

औरंगाबाद से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए व्यवसायी सकुशल वापस लौट गए। नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर अखाड़ा निवासी अमरेंद्र कुमार 13 दिसंबर से लापता थे, जिसकी प्राथमिकी उनकी पत्नी बेबी देवी के बयान पर दर्ज हुई थी। उनके अपहरण की आशंका भी जताई गई थी। व्यवसायी अमरेंद्र कुमार मंगलवार की देर रात वापस लौटे, जिसके बाद उन्हें नगर थाना ले जाया गया। बुधवार को उनसे एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, सर्किल इंस्पेक्टर फहीम आजाद खान, प्रभारी नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, सब इंस्पेक्टर अनित कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने पूछताछ की। व्यवसायी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 13 दिसंबर को वह अपने पॉलिशर मिल के लिए कुछ सामान खरीदने के लिए ट्रेन पर सवार होकर निकले थे।

उन्हें मोहनिया स्टेशन जाना था, लेकिन उनका दिमाग असंतुलित हो गया और वह ट्रेन में बैठकर प्रयागराज चले गए। बाद में उनका मोबाइल फोन और पैसे पैकेट से चोरी हो गए। इसके कारण वह किसी को सूचना नहीं दे पाए। किसी तरह उन्होंने अपने भाई के मोबाइल पर फोन कर अपने बारे में बताया और फिर वापस अनुग्रह नारायण स्टेशन पर उतरे। किसी के द्वारा धमकी देने सहित अन्य बातों से उन्होंने इंकार किया। उन्होंने कहा कि वह किसी के दबाव में नहीं थे लेकिन क्यों चले गए, इसके बारे में वह कोई ठोस बात नहीं बता सके। एसडीपीओ ने इसके लिए व्यवसायी को फटकार लगाई। कहा कि ऐसे में उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है। उनकी एक गलती की वजह से पूरी टीम परेशान थी और घटना वाले दिन से लेकर अब तक लगातार जांच चल रही थी। इस अवसर पर कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;