
बैठक का किया गया आयोजन
औरंगाबाद में काली स्थान शिवालय में बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में दिनेश बाबा को नियुक्त किया गया, जिसे लेकर सभी ने खुशी जताई। शिवालय की साफ-सफाई के लिए चंदन कुमार और छोटू कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।...
औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देव के रानी तालाब पर काली स्थान शिवालय में बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया। यहां दिनेश बाबा को नियुक्त किया गया जिस पर हर्ष जताया गया। काली स्थान मंदिर में बिजली जाने पर इन्वर्टर की व्यवस्था की गई। शिवालय की साफ-सफाई के लिए चंदन कुमार और छोटू कुमार को जिम्मेवारी सौंपी गई। काली स्थान शिवालय समिति के अध्यक्ष दीपक धनराज, सचिव राहुल सिंह, उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापत, संतोष सिंह, संतोष भारती, गोरख साव, राकेश राही, दीपक गुप्ता, उपेंद्र यादव, जितेन्द्र सिंह, अर्जुन प्रजापत, बिनोद चौधरी, बलिराम सिंह, दिनेश कुमार, संजय प्रजापत, राकेश सिंह उपस्थित थे l

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




