ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबाद‘भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ’ के लिए की बैठक

‘भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ’ के लिए की बैठक

दाउदनगर के ट्रेनिंग कॉलेज, तरार में 3 फरवरी को भाकपा माले द्वारा आयोजित भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए हसपुरा पीरू रोड के एक निजी आवास पर   मंगलवार को भाकपा माले की बैठक...

‘भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ’ के लिए की बैठक
हसपुरा | संवादसूत्रTue, 08 Jan 2019 10:36 PM
ऐप पर पढ़ें

दाउदनगर के ट्रेनिंग कॉलेज, तरार में 3 फरवरी को भाकपा माले द्वारा आयोजित भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए हसपुरा पीरू रोड के एक निजी आवास पर   मंगलवार को भाकपा माले की बैठक आयोजित हुई। 

भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक राजाराम सिंह ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है, वैसे-वैसे सरकार और उनके नेताओं की बोली बदलने लगी है। उन्होंने कहा कि देश की एकता बरकरार रखने के लिए रैली का आयोजन किया गया। जब से भाजपा सता में आई है, तब से संविधान को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। 

अतीत की कहानियों को कह कर देश की जनता को भरमाया जा रहा है। जब लेखनी शुरू हुई तो आलोचकों और समीक्षा करने वालों की हत्या शुरू कर दी गई। उन्होने बिहार में महागठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा को भगाने के लिए महागठबंधन तैयार किया जा रहा है परन्तु इसकी विश्वनीयता नहीं है। सिर्फ जातीय समीकरण से काम नहीं होगा। इस बिखराव से ऐसा न हो कि फिर से भाजपा मजबूत बनकर आ जाए। 

एनडीए से कूदकर लोग महागठबंधन में आ रहे हैं और इनकी न तो कोई नीति है और न ही कोई सिद्धांत है। कोई भी मोर्चा बने तो इन बिंदुओं को भी देखना होगा। अध्यक्षता श्याम किशोर सिंह ने की। राजेश विचारक, अशोक कुमार, जय प्रकाश कुमार, इंद्रदेव सिंह उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें