Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsMassive Burglary in Risiap Village Thieves Steal Cash and Jewelry Worth Over 7 Lakh
पेड़ के सहारे घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर व नगद चुराए

पेड़ के सहारे घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर व नगद चुराए

संक्षेप:

रिसियप थाना क्षेत्र में घटी घटना, पुलिस से कार्रवाई की मांग र 8 कैप्शन- पीड़ित के घर के समीप मौजूद लोग अंबा, संवाद सूत्र। रिसियप थाना क्षेत्र के रिसियप गांव में सोमवार रात अ

Aug 12, 2025 09:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

रिसियप थाना क्षेत्र के रिसियप गांव में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने रंजन कुमार गुप्ता के घर में घुसकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने लगभग 2.5 लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण चुरा लिए। जानकारी के अनुसार चोर आम के पेड़ के सहारे छत पर चढ़े और सीढ़ियों से घर में घुसे। रंजन साव के घर से तीन बक्से, दो ट्रॉली, एक अटैची और एक बैग लेकर चोर फरार हो गए। गृहस्वामी ने बताया कि दो महीने पहले छोटे भाई चंदन की शादी के लिए निकाले गए 2.5 लाख रुपये और बहनों के आभूषण घर में रखे थे जो चोर ले गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुबह घर का मेन गेट खुला देख परिवार वालों के होश उड़ गए। छानबीन में घर से थोड़ी दूर मनऊंगीया आहर के पास टूटे हुए बक्से, कुछ कपड़े बिखरा मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार चोरों ने रंजन के घर से पहले पड़ोसी कृष्णा साव के घर में चोरी का प्रयास किया। यह घटना रिसियप थाना और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई। ग्रामीणों में आक्रोश है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस की नियमित गश्त के बावजूद चोर बेखौफ हैं। एक महीने में इस इलाके में यह दूसरी बड़ी चोरी है। इससे पहले ओम प्रकाश पांडेय के घर में भी चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कुछ सामान बरामद किया लेकिन नकदी और जेवरात चोर ले गए। रिसियप थानाध्यक्ष निशा कुमारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।