Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsMass Wedding Without Dowry Planned at Sun Temple Pipra Bagahi on February 21
सूर्य मंदिर परिसर में दहेज रहित सामूहिक विवाह 21 को

सूर्य मंदिर परिसर में दहेज रहित सामूहिक विवाह 21 को

संक्षेप:

अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड के पिपरा बगाही स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आगामी 21 फरवरी को दहेज रहित सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। आयोजक सूर्य मंदिर समिति ने बताया कि इस बार भी समारोह की...

Jan 29, 2026 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

कुटुंबा प्रखंड के पिपरा बगाही स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आगामी 21 फरवरी को दहेज रहित सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। आयोजक सूर्य मंदिर समिति ने बताया कि इस बार भी समारोह की तैयारियां पूरी जोर-शोर से चल रही हैं और निर्धारित तिथि से पहले सभी वर-वधू के जोड़ों का पंजीकरण कर लिया जाएगा। समिति ने बताया कि विवाह के दिन सभी तरह की व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाएंगी, जिसमें वर और वधू पक्ष के लोगों के ठहरने के लिए अलग-अलग व्यवस्था, टेंट-पंडाल, खाने-पीने की सुविधा और विवाह से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां शामिल हैं। इसके अलावा, समिति अपनी क्षमता के अनुसार वर-वधू और उनके परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं भी दान में देती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह प्रत्येक वर्ष आयोजित होता है और क्षेत्र में इसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहता है। आयोजन का उद्देश्य विवाह को सरल, सस्ता और सामाजिक रूप से सम्मानजनक बनाना है तथा युवा जोड़ों में सामाजिक चेतना और समानता की भावना को बढ़ावा देना है। जल शुद्धिकरण प्रोजेक्ट के लिए अनुप्रिया की टीम खूब प्रथम पुरस्कार अंबा, संवाद सूत्र। समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में संचालित आंगनबाड़ी परिसरों में बाल मेला का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय मोहन बिगहा में बड़े ही रोचक तरीके से बाल मेला आयोजित किया। मेला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जल शुद्धिकरण प्रोजेक्ट के लिए अनुप्रिया एवं उनकी टीम, द्वितीय स्थान पेड़-पौधों के महत्व प्रोजेक्ट के लिए श्वेता कुमारी एवं उनकी टीम और तृतीय स्थान आंगनवाड़ी की अनुराधा कुमारी को हस्तशिल्प के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक राहुल रंजन, सहायक शिक्षिका रुखसार शहनाज और ऊषा कुमारी ने सहयोग दिया। अतिथियों के रूप में उच्च माध्यमिक विद्यालय रिसियप के प्रधानाध्यापक एवं संकुल संचालक सचिंद्र प्रताप सिंह, उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरांव के प्रधानाध्यापक विनय कुमार गुप्ता, मध्य विद्यालय भरौंधा के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, म.वि. खेतपुरा के प्रधानाध्यापक शकील अहमद, म.वि. अजनिया के प्रधानाध्यापक मनीष कुमार, शिक्षक शंभू कुमार सिंह, विद्यालय शिक्षा समिति के मास्टर प्रशिक्षक नरोत्तम कुमार और प्रशिक्षक नागेंद्र कुमार मेहता उपस्थित थे। अतिथियों ने बच्चों के सृजनात्मक कार्य को देख कर सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय से संबंधित अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और बाल मेले को बच्चों के उत्साहवर्धन वाला बताया। बच्चों को ट्रॉफी, मेडल, कलम और कॉपी देकर पुरस्कृत किया गया।