ढोंगरा महायज्ञ में 56 भोग अर्पित, शिव परिवार की स्थापना
जलावास व फलावास की रस्मों के बाद प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ स स स स स सस स स स स स स स स स स स स सस स

जलावास व फलावास की रस्मों के बाद प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ फोटो- 15 मई एयूआर 3 कैप्शन- मंदिर में स्थापित शिव परिवार अंबा, संवाद सूत्र कुटुंबा प्रखंड के ढोंगरा गांव में आयोजित श्री शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का वातावरण शुक्रवार को पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
धार्मिक अनुष्ठान
वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान शिव एवं शिव परिवार की स्थापना की गई। गुरुवार को अनुष्ठान के दौरान 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। इससे पूर्व विधि-विधान के साथ जलावास और फलावास किया गया। विद्वान आचार्यों के निर्देशन में वैदिक परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
श्रद्धालुओं की भागीदारी
महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक वातावरण को मजबूत करना है। आयोजन में अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव सुनील कुमार मिश्रा, सह सचिव मनीष कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, हिमाचल मिश्र, आशुतोष मिश्रा, रामजीत सिंह, अशोक सिंह, गुंजन मिश्र, बब्बू दुबे, मुन्ना साव, शांतनु पाठक, पंकज सिंह, श्यामजी राम, चतुरी पासवान, अभिषेक मिश्र, अभिजीत मिश्रा, नीतीश, अनुराग, सौरभ, भोला सिंह, उमेश मिश्र, रूपेश मिश्र, सुरेंद्र सिंह एवं रौशन चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


