ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबादनक्सलियों का शिकार होने से बाल-बाल बचे कई

नक्सलियों का शिकार होने से बाल-बाल बचे कई

नक्सलियों का शिकार होने से कई लोग बच गए और एक नरसंहार टल गया। नक्सलियों ने मकान में आईईडी लगा कर उसे उड़ाने की तैयारी की थी और यदि यह घटना हो जाती तो कई अन्य लोगों की भी जान जाती। एमएलसी के पिता...

नक्सलियों का शिकार होने से बाल-बाल बचे कई
औरंगाबाद। Mon, 31 Dec 2018 10:38 AM
ऐप पर पढ़ें

नक्सलियों का शिकार होने से कई लोग बच गए और एक नरसंहार टल गया। नक्सलियों ने मकान में आईईडी लगा कर उसे उड़ाने की तैयारी की थी और यदि यह घटना हो जाती तो कई अन्य लोगों की भी जान जाती।

एमएलसी के पिता सुरेंद्र सिंह गांव पर ही रहते थे लेकिन वह फिलहाल पटना में थे। वे भी इस घटना के बाद अपने गांव पहुंचे। इसके अलावा उनका भाई भी गांव पर ही था जो करीब एक घंटा पूर्व यहां से निकल कर चला गया था। पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई कि यदि उक्त व्यक्ति से नक्सलियों का सामना होता तो कुछ और भी घटना घट सकती थी।

नरेन्द्र सिंह के बेटे कुंदन की भी जान बच गई जो नक्सलियों को देख कर वहां से खिसक गया। बस मालिक सुनील सिंह भी देव में ही थे और घटना के कुछ समय पूर्व औरंगाबाद चले गए थे।  वहीं घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की गई। बच्चों को नक्सलियों ने उठा-उठाकर फेंक दिया।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें