औरंगाबाद जिले में महाशिवरात्रि पर भव्य तरीके से सजे शिवालय, पेज 4 लीड
औरंगाबाद में महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। महाकाल मंदिर को फूलों से सजाया गया है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह होगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और आरती का आयोजन भी किया जाएगा।

आज मनेगा महाशिवरात्रि का पर्व, महाकाल मंदिर फूलों से सजा, औरंगाबाद के वीरकुंवर सिंह पथ में मंदिर का सजाया भगवान शिव व मां पार्वती का होगा विवाह फोटो- 14 फरवरी एयूआर 55 कैप्शन- औरंगाबाद के वीरकुंवर सिंह क्लब के द्वारा बनवाया गया मंच फोटो- 14 फरवरी एयूआर 56 कैप्शन- फूलों से सजाया गया औरंगाबाद का महाकाल मंदिर फोटो- 14 फरवरी एयूआर 57 कैप्शन- औरंगाबाद के महाराजगंज रोड में त्रयंबकेश्वर मंदिर के समीप सजाया गया पंडाल औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि औरंगाबाद जिले में महाशिवरात्रि को लेकर विभिन्न जगहों पर भव्य तैयारी की गई है। जिला मुख्यालय के सभी शिवालियों को सजाया गया है।
शनिवार को इन मंदिरों पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा था। कमेटी के लोग तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुए थे। कचहरी के समीप स्थित महाकाल मंदिर को फूलों से सजाया गया है। यहां महाशिवरात्रि पर कार्यक्रम भी होता है। इसके अलावा प्रसाद वितरण का कार्य भी किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन के द्वारा महाशिवरात्रि पर यहां भव्य कार्यक्रम किया जाता है। इसके साथ ही यहां अखंड का भी कार्यक्रम चल रहा है। दूसरी ओर महाराजगंज रोड में वीर कुंवर सिंह पथ में कमेटी के द्वारा आवश्यक तैयारी की गई है। त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर में वीर कुंवर सिंह क्लब के द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संरक्षक प्रिंस कुमार, अध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष शुभम सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, बंटी सिंह, निशांत कुमार, अमित कुमार, रंजन कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। बताया गया कि शनिवार को मड़वा का कार्यक्रम होगा। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। शाम में महा आरती का कार्यक्रम होगा। इसके बाद महाप्रसाद वितरण और रात्रि में भगवान शिव तथा माता पार्वती का शुभ विवाह संपन्न होगा। 16 फरवरी को शाम सात बजे से भंडारा का कार्यक्रम होगा। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मुख्य सड़क से मंदिर परिसर तक आवश्यक सजावट की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। प्रत्येक वर्ष यहां भव्य तरीके से महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इसके अलावा सावन के मौके पर भी आवश्यक तैयारियां की जाती हैं। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। मंदिर के बगल में ही एक मंच बनाया गया है जहां विवाह का कार्यक्रम संपन्न होगा। इसमें कई लोगों को आमंत्रित किया गया है। कर्मा रोड स्थित शिव मंदिर, बाईपास स्थित महेश्वरम मंदिर, पंचदेव मंदिर, पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर, क्षत्रिय नगर स्थित शिव मंदिर, पीएचईडी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर सहित सैकड़ों मंदिरों में तैयारी की गई है। शाहपुर शिव मंदिर में भी आवश्यक सजावट की गई है। विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। योद्धा नगर में शिव मंदिर में भी महाशिवरात्रि की तैयारी की गई है। यहां कई तरह के कार्यक्रम संपन्न होंगे। इसकी तैयारी में कमेटी के सदस्य जुटे हुए हैं। आचार्य पंडित गोपाल शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि पर अद्भुत सहयोग बना रहा है। कई लोग इस मौके पर रुद्राभिषेक भी करेंगे। इसके अलावा शाम में आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह होगा तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा। हजारों की संख्या में लोग पंचदेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


