
मदनपुर ने जलवन को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती
युवा क्रिकेट क्लब संढैल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला स सस स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स
मदनपुर प्रखंड के संढैल खेल मैदान में आयोजित युवा क्रिकेट क्लब संढैल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मदनपुर और जलवन की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें मदनपुर की टीम ने जलवन को चार विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। टॉस जीतकर जलवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मदनपुर की टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और चार विकेट से जीत दर्ज की। मैच काफी रोमांचक रहा और दर्शकों ने खेल का भरपूर आनंद लिया। शुभम कुमार को मैन ऑफ द मैच और सोनू कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
ट्रॉफी विजेता और उपविजेता टीम को व्यापार मंडल अध्यक्ष पीयूष रंजन ने सम्मानित किया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि खेल व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य दिलीप कुमार सिंह और विधायक ललन राम रहे। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य सह मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, प्रफुल्ल कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, निखिल कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, पंचायत समिति सदस्य नरेश कुमार सिंह, उपमुखिया रिंकु गुप्ता और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




