स्पिरिट मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, औरंगाबादमदनपुर थाना पुलिस ने बड़ी एरकी गांव से फरार चल रहे विजय राम को गिरफ्तार किया है। विजय राम, जो रामगति राम का पुत्र है, के खिलाफ स्पिरिट मामले में प्राथमिकी दर्ज थी। वह लंबे समय से फरार था और अब उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मदनपुर, संवाद सूत्र। मदनपुर थाना पुलिस ने बड़ी एरकी गांव से स्पिरिट मामले में फरार चल रहे एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त गांव निवासी रामगति राम का पुत्र विजय राम है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि विजय राम के खिलाफ स्पिरिट मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज थी और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


