Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsLong Queues of Women Voters at Assembly Elections in Dev Block
पहले मतदान और फिर जलपान का संदेश देते हुए मतदान करने पहुंची महिलाएं

पहले मतदान और फिर जलपान का संदेश देते हुए मतदान करने पहुंची महिलाएं

संक्षेप:

कोई भोजन बनाकर पहुंचा तो कोई सबसे पहले मतदान करने आया सस स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स

Nov 11, 2025 10:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न मतदान केन्द्रों पर महिला मतदाताओं की लंबी कतार लगी। देव प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, बेलसारा मतदान केंद्र संख्या 310 पर मतदान करने के लिए महिलाओं की अच्छी खासी कतार रही। यहां मतदान करने पहुंची रानी देवी, रमावती देवी, पूजा कुमारी सहित अन्य लोगों ने विकास के नाम पर मतदान करने की बात कही। महिलाओं ने कहा कि उन लोगों ने भोजन बना लिया था। इसके बाद यहां पहुंची हैं। सुबह करीब 11:30 बजे वह मतदान केंद्र पर पहुंची थी और इससे पहले भोजन बनाकर घर के सदस्यों को खिलाकर यहां आई हैं। कतार में लग कर मतदान कर रहे अंकित कुमार ने बताया कि घर की महिलाओं ने भी मतदान कर दिया है और वह भी मत देने पहुंचे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कजीना खातून परिवार के सदस्यों के साथ मतदान करने पहुंची थीं। वह चलने फिरने में परेशानी महसूस कर रही थीं तो उन्हें व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पर पहुंचाया गया था। मत देने के बाद उन्होंने कहा कि वह इसके लिए पहले से ही तैयार थीं। अन्य महिलाओं ने भी यहां पर बढ़ चढ़ कर मतदान किया है। जिला परिषद मतदान केंद्र संख्या 212 पर मतदान करने पहुंची महिला सुनीता देवी, अंजली कुमारी आदि ने बताया कि वह लोग सुबह में नाश्ता करके यहां आई हैं। मतदान के लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी और समय पर पहुंचकर मतदान कर दिया है। पीएचईडी कॉलोनी में मतदान करने पहुंची स्मृति सिंह ने भी कहा कि वह भी घर का काम निपटा कर यहां आई हैं।