Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsLJP Expands Organization New Panchayat Presidents Appointed

श्रवण गुप्ता बने अंबा पंचायत के लोजपा अध्यक्ष

लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) संगठन के विस्तार में लगी हुई है। जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह के निर्देशन में, पार्टी के पदाधिकारी पंचायतों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान श्रवण कुमार गुप्ता को अंबा पंचायत का...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादTue, 21 Jan 2025 11:50 PM
share Share
Follow Us on

अंबा, संवाद सूत्र। लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) संगठन के विस्तार में जुटी है। जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह के निर्देश पर पार्टी से जुड़े पदाधिकारी पंचायतों का दौरा कर रहे हैं और अध्यक्ष का मनोनयन कर रहे हैं। इस क्रम में पार्टी के पदाधिकारियों ने कुटुंबा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस क्रम में श्रवण कुमार गुप्ता को अंबा पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह रवि कुमार पांडेय को कुटुंबा पंचायत का, कृष्णा पासवान को पिपरा बगाही पंचायत का, वीरेंद्र कुमार साव को मटपा पंचायत का तथा रंजीत गुप्ता को संडा पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, प्रधान महासचिव रौशन कुमार सिंह, अमिताभ कुमार, महासचिव रामराज केसरी आदि थे। इन्होंने ग्रामीणों को पार्टी की नीति और सिद्धांतों से भी अवगत कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें