ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबादनई तकनीक से पढ़ाई सबके लिए जरूरी

नई तकनीक से पढ़ाई सबके लिए जरूरी

वर्तमान दौर में नई तकनीक से पढ़ाई करना सबके लिए जरूरी हो गया है। जीवन को हर क्षेत्र में संवारने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।  उक्त बातें हसपुरा प्रखंड के पचरूखिया बाजार में शुक्रवार को नई...

नई तकनीक से पढ़ाई सबके लिए जरूरी
हसपुरा | संवाद सूत्रSat, 19 Jan 2019 04:18 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्तमान दौर में नई तकनीक से पढ़ाई करना सबके लिए जरूरी हो गया है। जीवन को हर क्षेत्र में संवारने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। 

उक्त बातें हसपुरा प्रखंड के पचरूखिया बाजार में शुक्रवार को नई तकनीक प्रोजेक्टर द्वारा शिक्षण संस्थान टारगेट क्लासेस का संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन करते हुए सीओ सुमन कुमार और प्रखंड प्रमुख संजय मंडल और पूर्व पंचायत समिति सदस्य कौशल शर्मा ने कही। उन्होने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संस्कार के साथ-साथ बच्चों के चरित्र निर्माण पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के बच्चों पर पश्चिमी संस्कृति हावी होना गलत संदेश जा रहा है। 

अतिथियों के लिए स्वागतगान पल्लवी कुमारी, निशा कुमारी ने प्रस्तुत किया। प्रेम कुमार, रौशन कुमार और प्रभात कुमार रंजन ने बुके देकर अतिथियों का सम्मानित किया। डा× देवलाल राम, पंचायत समिति रामजीत राम, सरजु राम, कमलेश कुमार, विजय कुमार, लोजपा अध्यक्ष दुधेश्वर कुशवाहा, निहारिका कुमारी, सत्यदेव सिंह, चिंटू कुमार मौजूद थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें