Aurangabad News: युवाओं को संगठन से जोड़ना प्राथमिकता : राजीव रंजन

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

Aurangabad News: औरंगाबाद। युवा जदयू के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने शनिवार को रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो...

Aurangabad News: युवाओं को संगठन से जोड़ना प्राथमिकता : राजीव रंजन

Aurangabad News: औरंगाबाद। युवा जदयू के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने शनिवार को रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। संगठन को मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठित करने, उनकी समस्याओं को समझने और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा।

इस दौरान उन्होंने विधायक को बुके भेंट किया। मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह और मीडिया प्रभारी सुधीर शर्मा मौजूद रहे। सूर्यवंश सिंह ने नई जिम्मेदारी के लिए राजीव रंजन सिंह को शुभकामनाएं दीं और कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsऔरंगाबादAurangabad News: युवाओं को संगठन से जोड़ना प्राथमिकता : राजीव रंजन