Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsJoint Operation Dismantles Illegal Liquor Manufacturing in Aurangabad and Palamu
औरंगाबाद जिले की सीमा से सटे इलाके में शराब भट्ठी ध्वस्त

औरंगाबाद जिले की सीमा से सटे इलाके में शराब भट्ठी ध्वस्त

संक्षेप: औरंगाबाद पुलिस और उत्पाद टीम, पलामू ने की कार्रवाई जिला के उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से जिले की सीमा से सटे इलाके में कार्रवाई की। पलामू जिला अंतर्ग

Tue, 4 Nov 2025 08:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

विधानसभा चुनाव को लेकर औरंगाबाद उत्पाद विभाग और झारखंड राज्य के पलामू जिला के उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से जिले की सीमा से सटे इलाके में कार्रवाई की। पलामू जिला अंतर्गत आने वाले छतरपुर थाना क्षेत्र के मझिगामा और हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ईंट बांध, हीरा सिकनी और घाघरा में छापेमारी की गई। यहां 105 लीटर अवैध चुलाई शराब को विनष्ट किया गया। इसके अलावा 36 क्विंटल जावा महुआ भी जब्त किया गया। कई शराब भट्ठियों को यहां नष्ट किया गया। उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया कि योजना बनाकर सीमावर्ती जिले में यह छापेमारी की गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अवैध रूप से शराब का निर्माण हो रहा था जिससे संबंधित सभी शराब भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया। टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही यहां से लोग भाग खड़े हुए। यहां काफी संख्या में प्लास्टिक ड्रम, जावा महुआ सहित प्लास्टिक पाइप, बर्तन आदि उपकरण बरामद हुए। यह जंगली इलाका है और यहां छुप कर शराब बनाई जा रही थी। इसके अलावा औरंगाबाद जिले में भी शराब बेचने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि 21 लोगों को शराब का सेवन करने के मामले में पकड़ा गया। 510 लीटर देसी शराब और 36 किलो जावा महुआ बरामद करते हुए तीन बाइकों को जब्त किया गया। शराब बेचने के मामले में मदनपुर थाना क्षेत्र में आजन मोड़ से तीन लोगों को देसी शराब और एक बाइक के साथ पकड़ा गया। तीनों तस्कर एक ही बाइक से जा रहे थे जिन्हें पकड़ लिया गया। धोपडीहा गांव के पास से एक व्यक्ति को देसी शराब और एक बाइक के साथ पकड़ा गया। दाउदनगर थाना क्षेत्र में गोला रोड से एक व्यक्ति को देसी शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। ओबरा थाना क्षेत्र में महादेवा एवं तेजपुरा में भारी मात्रा में देसी शराब और जावा महुआ बरामद किया गया। शराब का सेवन करने के मामले में पकड़े गए 21 लोगों को आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।