युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए रोजगार सह मार्गदर्शन मेला लगा- युवा

Mar 12, 2026 09:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

12 कंपनियों ने लिया भाग, 465 युवाओं ने कराया निबंधन, 76 का हुआ चयन हुआ चयन फोटो- 12 मार्च एयूआर 3 कैप्शन- मदनपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित रोजगार सह मार्गदर्शन मेले

युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए रोजगार सह मार्गदर्शन मेला लगा- युवा

मदनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बहुद्देशीय सभागार भवन में जीविका द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत ग्रामीण युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। गुरुवार को मेले का उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक पवन कुमार, प्रखंड प्रमुख सोनी देवी, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी योगेन्द्र प्रसाद सिंह, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक राजकुमार, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, प्रबंधक रोजगार दिलीप कुमार गुप्ता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक ममता कुमारी तथा संकुल संघ की अध्यक्षा संध्या देवी, किरण देवी और बैजन्ती देवी ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया।

इस अवसर पर जीविका दीदियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया तथा अतिथियों को पौधा और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक पवन कुमार ने ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी। प्रखंड प्रमुख सोनी देवी ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले ग्रामीण युवाओं के लिए लाभदायक साबित हो रहे हैं। कार्यक्रम पदाधिकारी योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जीविका ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार व रोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। प्रखंड परियोजना प्रबंधक ममता कुमारी ने बताया कि मेले का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रबंधक रोजगार दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि मेले में 465 युवाओं ने निबंधन कराया, जिनमें से प्रथम चरण में 76 युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक समन्वयक आशुतोष मिश्र ने किया। इस अवसर पर मेले में सहयोग करने वाले कंपनी प्रतिनिधियों, जीविका कैडर और परियोजना कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, सौरभ मिश्र व रौशन कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक अमरेश कुमार, सामुदायिक समन्वयक समरेंद्र कुमार, ममता भारती, विकास कुमार, खुशबू कुमारी, शाहविनी कुमारी, लेखपाल अंजलि कुमारी और सुधीर कुमार उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।