Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsJharkhand Woman Escapes Home Four Times Family Alleges Kidnapping
चार बार घर से भागी शादीशुदा महिला, प्राथमिकी

चार बार घर से भागी शादीशुदा महिला, प्राथमिकी

संक्षेप:

नगर थाना में प्राथमिकी हुई दर्ज के पलामू जिला के नौडीहा के रहने वाली महिला चार बार घर से भाग गई। अब इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी

Jan 14, 2026 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

झारखंड के पलामू जिला के नौडीहा के रहने वाली महिला चार बार घर से भाग गई। अब इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। महिला के पिता के बयान पर यह प्राथमिक दर्ज हुई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि उनकी पुत्री की दिमागी हालत चार सालों से खराब है। चार साल पहले भी वह नौडीहा से भाग गई थी। उसे बरामद कर औरंगाबाद के जम्होर में अपने घर लाया गया। इसके बाद ससुराल वाले लोग उसे लेकर नौडीहा चले गए। आठ दिनों तक ससुराल में रहने के बाद फिर से वहां से भाग गई। चार महीने से वह उनके घर नगर थाना के बराटपुर मुहल्ला में घर पर रह रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

9 जनवरी की शाम सात बजे चुपके से घर से निकल गई। उसे फिर से बरामद कर घर पर लाया गया। 10 जनवरी को फिर सुबह 5 बजे वह घर से भाग गई। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। परिजनों ने उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला के इलिया थाना के इलिया गांव निवासी वीनू पांडे पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही किसी तरह की अनहोनी की आशंका भी जताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।