JD U Leaders Mourn the Passing of IAS Officer Kishor Kunal निधन पर जताया गया शोक, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsJD U Leaders Mourn the Passing of IAS Officer Kishor Kunal

निधन पर जताया गया शोक

औरंगाबाद में जदयू नेताओं ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी किशोर कुणाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। पूर्व विधायक रेणु देवी और अन्य नेताओं ने उनकी सेवा और निस्वार्थता को याद किया। किशोर कुणाल ने आम...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादMon, 30 Dec 2024 10:59 PM
share Share
Follow Us on
निधन पर जताया गया शोक

औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष किशोर कुणाल के निधन पर जदयू नेताओं ने शोक जताया है। जदयू की पूर्व विधायक रेणु देवी, जदयू के वरीय नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह, जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सह पार्षद मंजरी सिंह, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जहीर अहसन आजाद ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जदयू नेताओं ने कहा कि किशोर कुणाल एक अधिकारी तो थे हीं साथ ही उन्होंने आम लोगों की मदद भी निस्वार्थ भाव से की। सभी उपेक्षित लोगों की सेवा उन्होंने निष्काम भाव से की। उनके निधन से बिहार वासी मर्माहत हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।