जदयू के जिला उपाध्यक्ष बने विशाल
नवीनगर में जदयू ने औरंगाबाद जिले के संगठन में विशाल कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने सौंपी। विशाल ने कहा कि पार्टी ने उनकी मेहनत को देखते...

नवीनगर, संवाद सूत्र। जदयू ने औरंगाबाद जिले के संगठन में नई नियुक्ति की है। बसडीहा पंचायत अंतर्गत ईटवा मेहियां गांव निवासी विशाल कुमार सिंह को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह जिम्मेदारी पूर्व विधायक एवं जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने उन्हें सौंपी। नियुक्ति के बाद विशाल ने कहा कि पार्टी ने उनकी मेहनत और निष्ठा को देखते हुए यह दायित्व दिया है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा। उपाध्यक्ष बनाए जाने पर धर्मेंद्र कुमार, प्रिंस कुमार सिंह, इम्तियाज आलम, सद्दाम हुसैन, छोटू कुमार, फैसल शाह, जीतू कुमार, बबलू पासवान और सुमन कुमार सिंह समेत कई अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




