Aurangabad News: फर्जी प्रमाण पत्र के नाम पर पांच सौ रुपए वसूले, जांच शुरू
Aurangabad News: दाउदनगर थाना क्षेत्र में नासरीगंज पुल के समीप वसूली करने की शिकायत सूली का मामला सामने आया है। इस मामले में अब जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार दाउदनगर थाना क्षेत्र...

Aurangabad News: दाउदनगर थाना क्षेत्र में नासरीगंज पुल के समीप वसूली करने की शिकायत डीटीओ ने कार्रवाई के लिए किया निर्देशित औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रदूषण प्रमाण पत्र देने के नाम पर पांच सौ रुपए की वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले में अब जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार दाउदनगर थाना क्षेत्र में नासरीगंज पुल के आस-पास एक पिकअप गाड़ी को रोककर उससे पांच सौ रुपए की वसूली की गई। इसके बदले पिकअप चालक को एक प्रमाण पत्र भी दिया गया।
प्रमाण पत्र की प्रक्रिया
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के नाम पर यह प्रमाण पत्र सौंपा गया। पिकअप चालक को बताया गया कि प्रदूषण प्रमाण पत्र के लिए पांच सौ रुपए देने होंगे। चालक ने पांच सौ रुपए दे दिए और बाद में इसकी वरीय स्तर पर शिकायत की। इसकी शिकायत औरंगाबाद डीटीओ को प्राप्त हुई जिसके बाद दाउदनगर थाना से संपर्क कर संबंधित लोगों को चिन्हित करने की बात कही गई।
कार्रवाई की दिशा
डीटीओ सुनंदा कुमारी ने कहा कि इस मामले में वसूली करने वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा और उन पर प्राथमिकी भी दर्ज होगी। जानकारी के अनुसार एनएच-139 पर कई जगहों पर ऐसे वसूली करने वाले लोग सक्रिय हो जाते हैं। अधिकारियों की गाड़ी पार होने के बाद यह लोग बाहर से आने वाली गाड़ियों के चालकों को रोक कर उनसे रिफ्लेक्टर लगाने, प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि के नाम पर वसूली करते हैं। पूर्व में इसको लेकर विभिन्न थानों में प्राथमिकी भी दर्ज हुई है। मुफस्सिल थाना, ओबरा थाना, दाउदनगर थाना में पूर्व में कार्रवाई की जा चुकी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


