अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मियों को किया गया सम्मानित

Mar 12, 2026 09:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

फोटो- 12 मार्च एयूआर 1 में सम्मानित होती महिला रफीगंज, संवाद सूत्र। नगर पंचायत रफीगंज कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मियों को किया गया सम्मानित

नगर पंचायत रफीगंज कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सफाई कर्मियों, महिला वार्ड पार्षदों तथा महिला कार्यालय कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर महिला सफाई कर्मियों और महिला कार्यालय कर्मियों को कार्यपालक पदाधिकारी मैमून निशा, मुख्य पार्षद मिरिख दरखंशा तथा उप मुख्य पार्षद आरती देवी ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और नेतृत्व के क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में मैनेजर गुलरेज इकराम, मिथिलेश कुमार, पप्पू कुमार, प्रधान सहायक पवन प्रकाश, वार्ड पार्षद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।