Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsInduction Meet at Aurangabad s Sachchidanand Sinha College Welcomes BCA and MCA Students
युवा पीढ़ी शिक्षा के साथ समाज की जिम्मेवारी को समझे

युवा पीढ़ी शिक्षा के साथ समाज की जिम्मेवारी को समझे

संक्षेप:

सिन्हा कॉलेज में किया गया कार्यक्रम का आयोजन अन्य औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद के सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय में गुरुवार को डिपार्टमेंट ऑफ कं

Sep 12, 2025 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

औरंगाबाद के सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय में गुरुवार को डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन की तरफ से इंडक्शन मीट का आयोजन हुआ l इस आयोजन में बीसीए सत्र 2025-28 बैच के छात्र-छात्राएं एवं एमसीए सत्र 2025-27 बैच के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहीं l कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डा. सुधीर कुमार मिश्रा ने फीता काट कर की। नए सत्र में बच्चों का प्राचार्य ने स्वागत किया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय और उनके कैरियर के बारे में जानकारी दी l प्राचार्य ने बताया कि औरंगाबाद के बच्चों को औरंगाबाद में ही शिक्षा के बेहतर अवसर दिया जाएगा। कहा कि ऑफलाइन कक्षा हमेशा से ऑनलाइन कक्षा संचालन के मुकाबले अधिक प्रभावी है।

डिपार्टमेंट और कंप्यूटर एप्लीकेशन के विभाग के विभागाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने विभाग के बारे में दी। विभागाध्यक्ष के द्वारा जावा प्रोग्रामिंग के महत्व के बारे में भी छात्र-छात्राओं को रूबरू कराया। सहायक प्राध्यापक आदित्य गुप्ता ने बीसीए एवं एमसीए कोर्स के बारे में, कोर्स के बारे में एवं कैरियर संभावना के बारे में जानकारी दी। कहा कि युवा पीढ़ी आईटी एक्सपर्ट के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे और उसे पूरा करे। शिक्षा और संस्कृति को साथ लेकर चलें ताकि बेहतर भविष्य के साथ बेहतर राष्ट्र के निर्माण में भी योगदान दे सके। मंच संचालन सहायक प्राध्यापक नेहा कुमारी ने किया। विभाग के सहायक प्राध्यापक अंजनी कुमार ने भी शिक्षा और नैतिकता पर छात्र-छात्राओं को अहम जानकारी दी। सहायक प्राध्यापक अनिल कुमार ने बच्चों को उनके बेहतर भविष्य के लिए अहम जानकारी साझा की। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं को विशेष किट भी दिए गए। बैग, महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका, डायरी, पेन आदि सामग्री सौंपी गई। इस अवसर पर मनजीत कुमार सिंह, अकाउंटेंट मनोज कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक अनिल कुमार सिंह, सौरभ कुमार उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;